छत्तीसगढ़ शिल्पी डॉ. रमन सिंह

मुख्यमंत्री को 'छत्तीसगढ़ के शिल्पी' पुस्तक की सौजन्य प्रति भेंट की गयी

रायपुर, 06 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर श्री तपेश जैन ने मुलाकात की और उन्हें 'छत्तीसगढ़ के शिल्पी डॉ. रमन सिंह' शीर्षक से प्रकाशित अपनी पुस्तक की सौजन्य प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री के कार्यों और उपलब्धियों पर अनेक विशिष्ट जनों द्वारा समय-समय पर लिखे गये लेखों के संपादित अंश भी पुस्तक में प्रकाशित किए गए हैं।

नगरीय विकास मंत्री श्री राजेश मूणत और श्री सुधाकर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में डॉ. रमन सिंह द्वारा पिछले छह वर्षों में हासिल की उपलब्धियों पर केन्द्रित है।

मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ ही साथ गरीबों के लिए डॉ. सिंह द्वारा प्रारंभ की गयी खाद्यान्न सहायता योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों, कृषि और उद्योगों के विकास, छत्तीसगढ़ को देश के पावर हब के रुप में विकसित करने के प्रयासों, आदिवासी बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास की पहल, शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गयी उपलब्धियों, महिला सशक्तिकरण, पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी में प्रदेश की प्रगति और बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत बनाने के प्रयासों का विवरण दिया गया है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.