छत्तीसगढ़ रोपणीं 5.23 करोड़ पौधे तैयार

छत्तीसगढ़ में वन विभाग लगाएगा 3.42 करोड़ पौधे रोपणियों में 5.23 करोड़ पौधे तैयार

रायपुर, 02 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में हरियाली के विस्तार और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इस वर्ष चालू मानसून के दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न जातियों के तीन करोड़ 42 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित वन-विभाग की रोपणियों में पांच करोड़ 23 लाख पौधे तैयार किए जा चुके हैं। ये पौधे विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं सहित आम जनता के लिए भी एक रुपए प्रति पौधे की दर से उपलब्ध है।

वन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस वर्ष 54 हजार हेक्टर क्षेत्र में पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए गङ्ढे खुदाई, सुरक्षा घेरा जैसी प्रारंभिक तैयारियां की जा चुकी है। प्रदेष की विभिन्न जिलों में स्थित 266 वन-रोपणियों में विभिन्न प्रजातियों के पांच करोड़ 23 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। भूमि में थोड़ी और नमी जमा होने के बाद पौधरोपण का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ0 रमनसिंह के निर्देष पर वन विभाग द्वारा इस वर्ष विषेष रूप से सड़कों के किनारे 'पथ वृक्षारोपण' का कार्य लिया जा रहा है। राज्य की प्रमुख सड़कों के दोनो किनारे करीब साढ़े सात सौ कि.मी. क्षेत्र में 'पथ वृक्षारोपण' अभियान के तहत पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रमख रूप से फलदार, फूलदार और छायादार किस्म के नीम, अर्जुन आदि पौधे यहां रोपित किए जाएंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर द्वारा प्रदेष के सभी सामान्य वन मण्डलों को एक परिपत्र जारी कर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए वन महोत्सव आयोजित करने के निर्देष दिए गए हैं। महोत्सव में वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण को बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्ता पर विषेष रूप से चिंतन किया जाएगा। परिपत्र में कहा गया है कि जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महोत्सव का यह आयोजन किया जाए। महाविद्यालय और स्कूल के विद्यार्थियों तथा सामाजिक संस्थाओं का भी इसमें सहयोग लिया जाए। रोपण के लिए चिन्हांकित स्थलों के अनुरूप ही पौधे चयनित किए जाएं। रोपण के बाद इनके उचित रखरखाव की व्यवस्था करने के निर्देष भी दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वृक्षारोपण के प्रति किसानों,ग्रामीणों और आम जनता को आकर्षित करने के लिए सस्ते दर पर उन्हें पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। वन विभाग की पौधा प्रदाय योजना के तहत स्थानीय रोपणियों से केवल एक रुपए प्रति पौधे की हिसाब से पौधा विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक व्यक्ति को अधिकतम पांच सौ पौधे दिए जा सकते हैं। राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत गांवों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मुफ्त में पौधे दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा इसके लिए रोपणी तैयार की गई है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.