'वाचन से विकास' विषय पर दो अगस्त को राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित
रायपुर, 01 अगस्त 2009 - प्रदेशव्यापी वाचन गुणवत्ता अभियान के अन्तर्गत 'वाचन से विकास' विषय पर कल दो अगस्त 2009 को पूर्वान्ह 11 बजे से यहां छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री पी. जॉय ओम्मेन संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति श्री सच्चिदानंद जोशी संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री के. डी.पी.राव और संचालक छत्तीसगढ़ हिन्दी ग्रंथ अकादमी श्री रमेश नैय्यर इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Comments
Post new comment