छत्तीसगढ़

पंचायत मंत्री श्री नेताम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 06 नवम्बर 2009 पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सात नवम्बर से नौ नवम्बर तक सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम सात नवम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से दस बजे तक रिंग रोड अम्बिकापुर, गांधीनगर में दस बजे से साढ़े दस बजे तक स्वीमिंग पूल और गांधीनगर से आकाशवाणी तक डामरीकृत सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।  read more »

राज्योत्सव सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

राज्यपाल आज करेंगे सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
राज्योत्सव 2009 में होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर, 31 अक्टूबर 2009 राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कल रविवार एक नवम्बर को शाम 6.00 बजे स्थानीय शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की नवीं वर्षगांठ राज्योत्सव 2009 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ होगा। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, लोक सभा सांसद श्री रमेश बैस एवं श्री विष्णु देव साय, सांसद श्री शत्रुघ्न सिन्हा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री सुनील सोनी तथा मंत्रीगण एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।  read more »

आखिरी घर तक रोशनी पहुंचाने

आखिरी घर तक रोशनी पहुंचाने का संकल्प लें : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने त्यौहारों पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, छत्तीसगढ़, 14 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सामाजिक समरसता की भावना से परिपूर्ण इन त्यौहारों के मौके पर हम सबको समाज की सबसे अंतिम पंक्ति के सबसे आखिरी घर तक खुशहाली की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी महान भारतीय संस्कृति में आयुर्वेद चिकित्सा पध्दति के संस्थापक भगवान धनवंतरी की जयंती 'धनतेरस' के रूप में मनाई जाती है। उनकी पूजा-अर्चना के माध्यम से हम सब दुनिया की इस सबसे पुरानी चिकित्सा पध्दति के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं।  read more »

Syndicate content