चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर

चिकित्सा महाविद्यालय में रायपुर बैचलर ऑफ आडियोलॉजी और स्पीच लैंग्वेज पैथालॉजी पाठयक्रम शुरू होगा
पाठयक्रम के लिए 32 पदों की स्वीकृति

रायपुर, 02 जुलाई 2009 - राज्य शासन द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के नाक,कान, गला विभाग में आडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथालॉजी पाठयक्रम शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य शासन ने पाठयक्रम शुरू करने के लिए 32 पदों का सेटअप और इन पदों को भरने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय में एम.एस.सी. मेडिकल बायोटेक्नालॉजी पाठयक्रम शुरू करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के नाक,कान, गला विभाग में आडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथालॉजी पाठयक्रम शुरू करने के लिए एक प्राध्यापक, दो रीडर, छह व्याख्याता, एक अभियंता इलेक्ट्रॉनिक, चार स्पीच पैथोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, दो स्पीच पैथोलाजिस्ट, आर्डियोलॉजिस्ट, दो स्पीच थेरेपिस्ट, एक इयर माउल्ट तकनीशियन, दो ग्रंथपाल, दो आडिटो मिट्री तकनीशियन, एक स्टॉफ नर्स, एक पुर्नव्यस्थापन सहायक, एक कार्यालय लिपिक, एक वाहन चालक, एक क्लीनर, एक वार्ड ब्वाय, महिला परिचारक और एक स्वीपर के पद की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.