किसानों को आठ सौ करोड़

छत्तीसगढ़ में किसानों को अब तक लगभग आठ सौ करोड़ रूपए का ऋण वितरित
सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर कृषि ऋणों का वितरण जारी

रायपुर, 07 अक्टूबर 2009 - चालू खरीफ मौसम में छत्तीसगढ़ के किसानों को खेती के लिए एक हजार करोड़ रूपए के ऋण वितरण के लक्ष्य के विरूध्द अब तक लगभग 799 करोड़ 91 लाख रूपए का ऋण दिया जा चुका है। विभिन्न जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा राज्य की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को यह ऋण सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के किसानों को इस वर्ष मानसून के दौरान खरीफ फसलों की खेती के लिए एक हजार करोड़ रूपए का ऋण दिलाने की घोषणा की है। इसमें से 600 करोड़ रूपए का ऋण नगद राशि के रूप में और 400 करोड़ रूपए का ऋण खाद, बीज आदि कृषि उपयोगी वस्तु के रूप में देने का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब तक लगभग 485 लाख 69 लाख रूपए नगद और 314 करोड़ 22 लाख रूपए वस्तु के रूप में वितरित किए जा चुके हैं।

इसे मिलाकर चालू खरीफ मौसम में कृषि ऋण वितरण लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। पिछले खरीफ मौसम 2008 में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज पर राज्य के किसानों को 642 करोड़ 80 लाख रूपए का ऋण दिया गया था, जबकि इस वर्ष खरीफ के दौरान वितरित राशि इसके मुकाबले 157 करोड़ रूपए अधिक है। यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है, जहां किसानों को खेती के लिए सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.