श्रीमती विमला देवी की दानशीलता से बनी 45 लाख रूपए की दो मंजिला धर्मशाला
परोपकार की छत्तीसगढ़िया परम्परा का यह अनुकरणीय उदाहरण : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने सिम्स परिसर में किया 'जगमोहन अग्रवाल स्मृति सेवा कुंज' का लोकार्पण
रायपुर, 08 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सरकारी अस्पतालों के प्रबंधन में आम जनता की भागीदारी का आव्हान करते हुए कहा है कि इस दिशा में बिलासपुर की श्रीमती विमला देवी ने प्रदेशवासियों के सामने दानशीलता और परोपकार का एक आदर्श उदाहरण पेश किया है। डॉ. सिंह आज जिला मुख्यालय बिलासपुर में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) परिसर में निर्मित 'जगमोहन अग्रवाल स्मृति सेवा कुंज' धर्मशाला के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। read more »
राज्योत्सव 2009 -मुख्यमंत्री द्वारा महिला समिति को एक लाख रूपए का स्वेच्छानुदान
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में आयोजित सप्ताह व्यापी राज्योत्सव 2009 के कार्यक्रम में महिला सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के पंडाल का अवलोकन किया। read more »
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह
शिशु संरक्षण माह का मुख्य कार्यक्रम जांजगीर में 3 नवम्बर को
रायपुर, 31 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिशु संरक्षण माह एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक मनाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष शिशु संरक्षण माह को 'ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत गर्भवती माताओं के पंजीयन और माताओं तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से आवश्यकता अनुसार बच्चों को पूरक पोषण आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिशु संरक्षण माह का मुख्य कार्यक्रम 3 नवम्बर को जांजगीर में होगा, जहां स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ करेंगे। शिशु संरक्षण माह में महिला एवं बालविकास विभाग के अमले और मितानिनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों और गर्भवती माताओं को शिशु संरक्षण माह के दौरान टीकाकरण के साथ ही आयरन की गोलियां और विटामिन 'ए' का घोल, कृमि नाशक दवा का वितरण, नमक परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा बाल लकवा के प्रकरणों की भी खोज की जाएगी। read more »
रायपुर, 30 अक्टूबर 2009 - राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 अक्टूबर 2009 को प्रात: 10 बजे से मोतीबाग प्रेस क्लब परिसर स्थित सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया गया है।
राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम में जनभागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित इस कार्यशाला में आयोडीन युक्त नमक के महत्व पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के डॉ. बी.के. तिवारी और श्री एम.ए. अंसारी अपने विचार रखेंगे।
भवन निर्माण में लगे पंजीयन होगा मजदूरों का
निर्माण कार्यों पर उपकर की वसूली अनिवार्य
रायपुर, 23 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ में भवन एवं अन्य सभी संनिर्माण कार्यों में लगे 18 वर्ष से लगे 60 वर्ष आयु समूह के सभी श्रमिकों का पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। श्रम विभाग द्वारा उन्हें पंजीयन के बाद परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे। प्रदेश में भवन निर्माण कार्यों पर एक प्रतिशत उपकर की वसूली भी अनिवार्य कर दी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार नियम के तहत अधिसूचना पिछले वर्ष ही प्रकाशित की जा चुकी है।
उक्त अधिसूचना उपरांत राज्य में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 एवं भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार उपकर अधिनियम 1996 प्रभावषील हो गया है। इस अधिनियम के तहत संनिर्माण कार्यों की लागत का एक प्रतिषत उपकर संग्रहित किया जाएगा।
किसी सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों का निर्माण ठेकेदारों या स्वयं द्वारा कराने अथवा स्थानीय प्राधिकारी के माध्यम से ऐसे निर्माण कार्य का अनुमोदन अपेक्षित होने पर भी उपकर का अग्रिम संग्रहण संबंधित विभाग, सार्वजनिक उपक्रम या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा किया जावेगा। उपकर की यह राषि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को भेजी जावेगी। read more »
रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में महिला और बाल विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ में संचालित 34 हजार 937 आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं को सायकल देने का निर्णय लिया है।
इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष 2009-10 के बजट में 8.50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सायकल खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सी.एस.आई.डी.सी.) द्वारा निविदा जारी किया जा चुका है। सायकल की खरीदी निर्धारित रेट कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दो साड़ी और एक बैज भी दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान के उद्देश्य से दस हजार रूपए अनुग्रह राशि दी जा रही है। read more »
रायपुर, छत्तीसगढ़, 10 अक्टूबर 2009 – छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के ग्राम पानाबरस और बोरतालाब में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावासों के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। दोनों भवनों पर कुल 96 लाख 76 हजार रूपए की लागत आने का अनुमान है। प्रत्येक भवन पर 48 लाख 38 हजार रूपए की अनुमानित लागत के हिसाब से ये निर्माण कार्य मंजूर किए गए हैं।
रायपुर, 01 अगस्त 2009 - प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओं को स्व-रोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए राज्य शासन के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय द्वारा विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में विभिन्न रोजगारमूलक व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना कैम्प (रायपुर) द्वारा आटो मोबाइल्स, आर.ए.सी., मशिनिष्ट, मोटर मैकेनिक, ड्राइवर कम मैकेनिक, ट्रेक्टर, मेकेनिक तथा कार पेंटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 7 अगस्त 2009 को शाम साढ़े पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तथा कैम्प के अधिकारियों ने बताया कि संस्था में विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश कार्य 30 सितम्बर तक पूरा किया जाएगा। read more »
राज्य में सुपोषण मेलों की तैयारी
दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के लिए भी चलेगा सहयोग अभियान
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
रायपुर, 31 जुलाई 2009 - कुपोषण के खिलाफ और भी ज्यादा व्यापक जन-जागरण के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुपोषण मेलों आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगामी आठ अगस्त को राजनांदगांव में जिला स्तरीय सुपोषण-मेले का शुभारंभ करेंगे। मेलों का आयोजन प्रथम चरण में जिला स्तर पर जिला मुख्यालय में और द्वितीय चरण में विकासखण्ड मुख्यालय में किए जाएंगे। इसी तरह आगामी 13 अगस्त को दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के तहत सहयोग अभियान भी प्रदेश भर में चलाया जाएगा।
यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में आयोजित विभाग के जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई। सुश्री लता उसेण्डी ने बैठक में इन दोनों आयोजनों के लिए स्थल चयन सहित अन्य सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के सचिव श्री एस.के.बेहार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। read more »
रायपुर, 25 जुलाई 2009 - पूर्व सैनिकों के बेटे-बेटियों के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत व्यावसायिक पाठयक्रमों में प्रवेश लेने पर छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति की राशि पूर्व सैनिकों के बेटों को 1250 रूपए और बेटियों को 1500 रूपए प्रतिमाह दी जायेगी।
प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल के.एल. यादव ने आज यहां बताया कि जिन पूर्व सैनिकों के बच्चे इस वर्ष व्यावसायिक पाठयक्रम जो मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई) और यू.जी.सी. आदि संस्थाओं से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग, मेडिसिन, डेंटल, वेटनरी, एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.एड., और बी. फार्मा, एवं ए. फार्मा आदि में प्रथम वर्ष छात्र के रूप में कॉलेजो में दाखिला ले चुके है, उन्हें प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सकता है। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 5 days ago
34 weeks 4 days ago
35 weeks 3 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago