रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ में विभिन्न महाविद्यालयों में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन के पांच कर्मचारियों को रजिस्ट्रार के पद पर वेतनमान रूपये 8000-275-13500 में पदोन्नत कर उनकी नयी पदस्थापना की गई है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार सर्वश्री एस.एल.साहू को शासकीय महाविद्याय पेण्ड्रा से शासकीय विवेकानदं महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, एम.के. मंडराई को शा. नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर से शा. पी.जी. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, निरंजन सिंह कश्यप को शा.महाविद्यालय भानुप्रतापपुर से शा.पी.जी. महाविद्यालय कांकेर, श्याम साय कांगे को शा. महाविद्यालय अंतागढ़ से शा. पी.जी. महाविद्यालय जगदलपुर और के.के.ध्रुव को शा. महाविद्यालय आरंग से बाबू छोटेलाल शा. पी.जी.महाविद्यालय धमतरी में पदस्थ किया गया है।
Comments
Post new comment