आपदा राहत निधि के संचालन समिति की बैठक चार अगस्त को
रायपुर, 01 अगस्त 2009 - आपदा राहत संचालन समिति की बैठक आगामी चार अगस्त को दोपहर बारह बजे मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री पी.जाय उम्मेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव लोक निर्माण, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सचिव जल संसाधन उपस्थित रहेंगे।
बैठक में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अन्तर्गत अनुदान सहायता, सूखा राहत कार्यों और पेयजल परिवहन के लिए आवंटन सहित आपदा से संबंधित अन्य आवंटनों को कार्योत्तर स्वीकृति दी जाएगी।
Comments
Post new comment