आपदा

आपदा राहत बैठक

आपदा राहत निधि के संचालन समिति की बैठक चार अगस्त को
रायपुर, 01 अगस्त 2009 - आपदा राहत संचालन समिति की बैठक आगामी चार अगस्त को दोपहर बारह बजे मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री पी.जाय उम्मेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव लोक निर्माण, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सचिव जल संसाधन उपस्थित रहेंगे।  read more »

फायर ब्रिगेड मशीनों के लिए 8.60 करोड़

राज्य के शहरों में फायर ब्रिगेड और जे.सी.बी. मशीनों के लिए 8.60 करोड़ रूपए का आवंटन जारी

रायपुर, 21 जुलाई 2009 - राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड और जे.सी.बी. मशीनों की खरीदी के लिए आठ करोड़ 60 लाख रूपए का आवंटन राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया।

इसमें से चार करोड़ 20 लाख रूपए रायपुर सहित चौदह नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड के लिए और चार करोड़ 40 लाख रूपए रायपुर सहित 22 नगरीय निकायों को जे.सी.बी. मशीनों के लिए आवंटित किए गए हैं।  read more »

आपदा प्रबंधन कार्ययोजना

जिला आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना एक माह के भीतर बनाने के निर्देश

आपदा प्रबंधन के जिला नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 17 जुलाई 2009 - राजस्व विभाग के सचिव और राहत आयुक्त श्री सुनील कुजूर ने जिन जिलों के द्वारा भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप अब तक आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना नहीं बनाई है, उन्हें एक महीने के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की आज यहां मंत्रालय में आयोजित बैठक में श्री कुजूर ने कहा कि संभावित आपदा और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर उससे निपटने के उपायों की ठोस रणनीति कार्ययोजना में शामिल किया जाए।  read more »

Syndicate content