329 करोड़ रूपए में बनेगा रायपुर एम्स अस्पताल और महाविद्यालय परिसर, निर्माण अगले डेढ़ वर्षों में होगा
रायपुर, 03 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ का बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अगले डेढ़ वर्षों में तैयार हो जाएगा। कुल 329 करोड़ रूपए की लागत वाली इस परियोजना के तहत चिकित्सा महाविद्यालय, छात्रावास और अस्पताल परिसर बनेगा। इसमें मरीजों के लिए 960 बिस्तरों की सुपर स्पेशिलिटी सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर भारत सरकार द्वारा इस संस्थान की मंजूरी दी गई है। रायपुर में यह संस्थान पुराना टी.बी. अस्पताल परिसर टाटीबंध में प्रस्तावित है। भारत सरकार द्वारा इस संस्थान के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर का आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान दो पैकेज में बनेगा। पहले पैकेज में महाविद्यालय और छात्रावास काम्पलेक्स का निर्माण होगा। इस पर लगभग 123 करोड़ रूपए का व्यय आएगा। read more »
राजनांदगांव विद्युतीकृत गांवों का जिला
लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत से 269 गांवों का विद्युतीकरण
आबाद 1605 में से 1604 गांव विद्युतीकृत
रायपुर, 27 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव जिला जल्द ही आबाद गांवों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल करने जा रहा है। राजनांदगांव जिले में वित्तीय वर्ष 2008-09 में 40 करोड़ तीन लाख रुपए की लागत से 269 ग्रामों का विद्युतीकरण किया गया है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक पांच गांव विद्युतीकृत किए गए हैं। read more »
शासकीय और स्थानीय निकायों के 339 भवनों में 'रूफटॉप रेन वॉटर हारवेस्टिंग' संरचना निर्माण पूर्ण
इनमें 1.60 लाख घनमीटर पानी भू-जल के रूप में संरक्षित होगा
रायपुर, 17 जुलाई 2009 - पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि भू-जल संवर्धन में 'रूफटॉप रेन वॉटर हारवेस्टिंग' का विशेष महत्व है। श्री नेताम ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के सभी 18 जिलों और 146 विकासखण्ड स्तर पर निर्मित शासकीय और स्थानीय निकायों के 339 भवनों में 'रूफटॉप रेन वॉटर हारवेस्टिंग' संरचना का निर्माण पूरा कर लिया गया है और 91 भवनों में कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने उम्मीद जतायी है कि इस कार्य के फलस्वरूप लगभग एक लाख 60 हजार घनमीटर वर्षा जल को भूमि जल के रूप में परिवर्तित किया जा सकेगा। जिससे लगभग 1500 आबादी वाले एक गांव में साल भर के लिए पेयजल की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में तेजी से गिरते हुए भू-जल स्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा मई माह में प्रदेश के समस्त शासकीय तथा स्थानीय निकायों के भवनों में इसे लागू करने के निर्देश दिये थे। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में यह कार्य व्यापक स्तर पर लिया गया है। read more »
गुढ़ियारी रेल्वे ओवर ब्रिज में पानी जमा होने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माण एजेंसी को पत्र
रायपुर, 16 जुलाई 2009 - राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी रेल्वे अंडर ब्रिज में पानी जमा होने की समस्या के स्थायी निदान के लिए इस ब्रिज का निर्माण करने वाली एजेंसी राईट्स लिमिटेड, नागपुर को विस्तृत सर्वेक्षण करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा राईट्स के महाप्रबंधक श्री जे.के. नंदनवार को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
पत्र में कहा गया है कि आपकी संस्था द्वारा गुढ़ियारी अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। गत 30 जून 2009 को हुई बारिश के बाद इस ब्रिज में पानी भर गया और आवागमन अवरूध्द हो गया। read more »
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री मूणत द्वारा जिलों में समीक्षा बैठकों का दूसरा दौर कल से
धमतरी, कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे
रायपुर, 12 जुलाई 2009 - नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण और परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए 13 जुलाई से धमतरी, कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा करेंगे।
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मूणत जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही इन जिलों में स्थित नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। read more »
महासमुंद जिले के लिए 25 करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित
आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का निर्माणमुख्यमंत्री ने दिखाई वितरण एवं प्रचार वाहन को हरी झण्डी
प्राथमिकता से किया जाए : श्री चन्द्रशेखर साहू
रायपुर, 10 जुलाई 2009 - कृषि मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में जिले के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के तहत वर्ष 2009-10 में 24 करोड़ 99 लाख 75 हजार की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई ।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में अधोसंरचना विकास हेतु 23 करोड़ 75 लाख तथा पिछड़ा क्षेत्र अनुदान मद की शेष पांच प्रतिशत राशि प्रशासकीय कार्य के लिए रखा गया है। कृषि मंत्री ने इस राशि से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुपोषण मिटाने, खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण तथा स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने और शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, आंतरिक सड़क एवं नाली निर्माण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए हैं। read more »
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 29 शहरों के समन्वित विकास के लिए विकास योजना बनायी जायेगी। आवास तथा पर्यावरण मंत्री श्री गणेशराम भगत ने 29 शहरों के विकास योजना यथा शीघ्र बनाने के लिए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 2007-08 में 29 शहरों के समन्वित विकास के लिए विकास योजना तैयार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। read more »
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने आज यहां कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय का भवन प्रदेश में उत्कृष्टता की मिसाल बने ऐसा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्धारित अवधि में भवन निर्माण कराने तथा समुचित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।
डॉ. बांधी ने भवन के लिए आवश्यक बिजली, पानी, जल निकासी, फर्नीचर आदि के लिए अभी से वित्तीय प्रावधान के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में भू-जल संरक्षण तथा वाटर हार्वेस्टिंग के उपाय करने के निर्देश दिए। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
8 weeks 6 days ago
11 weeks 5 days ago
12 weeks 2 days ago
44 weeks 5 days ago
1 year 2 weeks ago
1 year 3 weeks ago
1 year 3 weeks ago
1 year 3 weeks ago